कात्तिक १७ तथा १८ गते बालबालिका को विटामिन ‘ए’ खिलाने का कार्यक्रम
काठमांडू, १७ कात्तिक – सरकार ने इस वर्ष का राष्ट्रीय विटामिन ‘ए’ कार्यक्रम कात्तिक १७ और १८ गते सञ्चालन किया है ।
सरकार प्रत्येक वर्ष पहला चरण कात्तिक २ और ३ गते तथा दूसरा चरण वैशाख ६ और ७ गते कर दो बार इस कार्यक्रम का सञ्चालन करती आई है । लेकिन , इस वर्ष दशमी के कारण पहले चरण के कार्यक्रम को कात्तिक १७ और १८ गते तय की गई । इसकी जानकारी स्वास्थ्य सेवा विभाग अन्तर्गत के परिवार कल्याण महाशाखा ने दी है ।
महाशाखा प्रमुख डॉ. विवेक कर्ण लाल के अनुसार दो दिवसीय अभियान में ६ महीना से लेकर ५९ महिना के करीब ३२ लाख बालबालिका को विटामिन ‘ए’ खिलाया जाएगा । इसी तरह १ से ५ वर्ष तक के २९ लाख से ज्यादा बालबालिका को जुका (पेट का कीड़ा) की औषधि खिलाई जाएगी ।
अपने घर के नजदीक खोप केन्द्र में ले जाकर बालबालिका को विटामिन ‘ए’ तथा जुका की औषधि खिला सकते हैं । बालबालिका में होने वाले स्वास्थ्य जटिलता तथा कुपोषण के जोखिम को न्यूनीकरण करने के लिए सरकार ने २०५० साल से ही राष्ट्रीय विटामिन ‘ए’ कार्यक्रम सञ्चालन करती आई है । वही जुका की औषधि २०५६ साल से संचालन करती आ रही है ।
ये कार्यक्रम के लिए देश भर में ५२ हजार स्वास्थ्य स्वयंसेविका और १५ हजार स्वास्थ्यकर्मी को परिचालन किया गया है ।
स्वास्थ्य मन्त्रालय ने विटामिन ‘ए’ कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सातों ही प्रदेश सरकार अन्तर्गत के सामाजिक विकास मन्त्रालय और स्थानीय तह को परिपत्र कर चुकी है ।


