डोटी में जीप दुर्घटना होने से चार की मृत्यु, पाँच घायल
काठमांडू, १९ कात्तिक – डोटी में जीप दुर्घटना होने से चार की मृत्यु हो गई है और पाँच लोग घायल हुए हैं ।
मृत्यु होने वालों में बाजुरा के हिमाली गाँवपालिका–५ के २२ वर्षीया राधिका मलाल, ३२ वर्षीया धनशोभा बुढा, उनका ६ वर्षीय बेटा कविद्र बुढा और उसी जगह के विमला मलाल की आठ महिने की बेटी प्रार्थना है । इन सभी की घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई । ये जानकारी जिल्ला प्रहरी कार्यालय डोटी ने दी है । धनगढ़ी से बाजुरा की ओर जा रही ग२च २७७६ नम्बर की जीप रविवार की मध्यरात २ः१८ बजे के समय में शिखर नगरपालिका–६ के अण्यौल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
दुर्घटना में हिमाली गाँवपालिका–५के ३० वर्षीया प्रकास बुढाथापा, २३ वर्षीय खोमबहादुर मलाल, २४ वर्षीय दानबहादुर बुढा २१ वर्षीया विमला मलाल और २१ वर्ष के राजबहादुर मलाल घायल हुए हैं । ये सभी एक ही गाँवपालिका के रहने वाले हैं । घायलों का शैलेश्वरी अस्पताल डोटी में उपचार किया जा रहा है ।
प्रहरी के अनुसार जीप अनियन्त्रित होकर सड़क से गिर गई ।

