राष्ट्रपति पौडेल का यूरोप भ्रमण स्थगित
काठमांडू, २० कात्तिक – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल का यूरोप भ्रमण स्थगित हो गया है । राष्ट्रपति के परराष्ट्र मामिला सल्लाहकार सुरेश चालिसे ने भ्रमण स्थगित किए जाने की जानकारी दी है ।
राष्ट्रपति पौडेल को २२ कात्तिक में फ्रान्स जाना थे और वहीं से जर्मनी और इटली के भ्रमण में जाने वाले थे । भूकम्प के बाद देश की वर्तमान परिस्थिति अनुकूल नहीं रहने के कारण राष्ट्रपति पौडेल ने भ्रमण स्थगित कर दिया है ।
गत कात्तिक १६ गते को हुई मन्त्रिपरिषद् की बैठक में राष्ट्रपति पौडेल के फ्रान्स, जर्मनी और इटली भ्रमण कार्य तालिका को स्वीकृत किया था । फ्रान्स के पेरिस में आयोजित होने वाले पेरिस पिस फोरम में भाग लेने वाले थे और उसके पश्चात संघीय गणतन्त्र जर्मनी और इटली के भ्रमण करने के लिए राष्ट्रपति कार्तिक २२ गते काठमांडू से प्रस्थान करने की कार्यतालिका स्वीकृति हुइृ थी । लेकिन जाजरकोट में आए भूकम्प के बाद देश में उत्पन्न असहज परिस्थिति के कारण अभी भ्रमण को स्थगित कर दिया है । भूकम्प के कारण जाजरकोट और रुकुम में १५३ लोगों की मृत्यु हो गई है ।


