Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा.विजय दत्त द्वारा लिखित पुस्तक “विदेह सभ्यता” पर परिचर्चा

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। मैथिली विकास कोष द्वारा गुरुवार को सीता पैलेस के सभागार में मधेशी आयोग के अध्यक्ष डा.विजय दत्त द्वारा लिखित पुस्तक “विदेह सभ्यता “पर परिचर्चा मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।इस परिचर्चा कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बरिष्ठ साहित्यकार डा.रेवती रमण लाल थे। कार्यक्रम में संविधान सभा सदस्य तथा साहित्यकार शीतल झा, साहित्यकार तथा समालोचक रोशन जनकपुरी, मधेश पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष राजेश कर्ण, श्याम किशोर गोइत, नवीन मिश्र , बार्ड 22केबार्डाध्यक्ष विमलेश मिश्र, रामानंद युवा क्लव के अध्यक्ष शशि भूषण झा, निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन सिंह,महासचिव रोशन कुमार झा, पत्रकार पूरण गुप्ता, अमर कुमार पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे। उपस्थित साहित्यकारो ने विदेह सभ्यता पुस्तक पर अपनी अपनी धारणा रखें। कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार सुजीत कुमार झा ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *