Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी धर्मों के बीच भाईचारा स्थापित हो : पूर्व राष्ट्रपति डॉ यादव

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल के सभी धर्मों के बीच भाईचारा तथा सद्भाव कायम हो। तभी नेपाल एक खुशहाल राष्ट्र बनेगा। उपरोक्त बातें पूर्व राष्ट्रपति डॉ.राम भरण यादव ने जनकपुरधाम के बार्ड 14मुजेलिया के तपसी बाबा कुटी में आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ के उद्घाटन के पश्चात आयोजित मंचीय कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कही। आगे उन्होंने कहा कि शिव शंकर भोले बाबा सभी जीवों को कल्याण करने बाले भगवान है।वे हलाहल बिष पीकर सृष्टि को बचाने का काम किया है। इसलिए आप शिव बनिए। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मधेश का लाइफ लाइन चूरिया पहाड़ है।आज इसका स्थतित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है।वन का विनाश हो रहा है। नदियां सूख रही है।दो दशक के बाद मधेश मरूस्थल बन जाएगा।जल तथा अन्न संकट उत्पन्न हो जाएगा। इसलिए अधिक संख्या में पौधारोपण कीजिए। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मुजेलिया गांव धन्य है जिस गांव में राम स्वरूप रामसागर साह दानवीर पैदा लिए। जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सहित धार्मिक कार्यों में अपनी संपत्ति का उपयोग किए।उन्ही दाता परिवार द्वारा बनाये गये सरस्वती हाईस्कूल सेही पढ़कर राष्ट्रपति बना। प्रबोध कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न इस समुद्घाटन कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति धनुषा के सभापति जय नंदन मंडल, पूर्व मेयर लाल किशोर साह, नेकपा एमाले के केन्द्रीय सलाहकार संतोष कुमार यादव, बार्ड 14के बार्डाध्यक्ष पुण्य प्रताप यादव, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ई.प्रकाश चंद्र साह,बिद्याकर साह, प्रभाकर साह,दीपक पटेल सहित कई लोगों ने बिचार रखें।नौ दिवसीय श्री शिव शक्ति महायक्ष में शिवांश महाराज (बनारस) द्वारा शिव पुराण कथा किया जाएगा।यज्ञ मेंशिव लीला आदि का भी आयोजन किया गया है। शिव शक्ति महायज्ञ के आचार्य मोहन पांडेय हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com