Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल से ब्रायन इ सिहान टोली की मुलाकात

 

काठमांडू, १५ मंसिर – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से लायन्स क्लब अन्तर्राष्ट्रीय फाउण्डेसन के चेयरपर्सन एवम् निवर्तमान अध्यक्ष ब्रायन इ सिहान सहित लायन्स इन्टरनेशनल के पदाधिकारी ने मुलाकात की है । राष्ट्रपति भवन शितलनिवास में यह मुलाकात हुई ।
शुक्रबार को हुए इस मुलाकात में अध्यक्ष ब्रायन ने जाजरकोट के भूकम्प प्रभावितों के लिए तत्काल ही सहयोग की । अब शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में भवन आदि संरचना निर्माण में सहयोग करने की जानकारी राष्ट्रपति को दी । इस बात की जानकारी राष्ट्रपति के स्वकीय सचिवालय ने दी ।
राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि इस मुलाकात में लायन्स के मानवीय तथा नैतिक मूल्य सहित के सिद्धान्त से वह बहुत प्रभावित हुए हैं । भूकम्प प्रभावितों के लिए लायन्स ने जो सहयोग किया है उसके प्रति राष्ट्रपति पौडेल ने धन्यवाद भी दिया है । राष्ट्रपति के स्वकीय सचिवालय ने यह जानकारी दी । मुलाकात को लेकर कहा गया है कि इस मुलाकात में दोनों पक्षों के हित में चर्चा की गई है ।

यह भी पढें   भारत की सहायता से सप्तरी में विद्यालय भवन का उद्घाटन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *