इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से ११ लोगों की हुई मौत, १२ लापता
काठमांडू, १८ मंंसिर – इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से ११ पर्वतारोहियों की मौत हो गई है । सूत्रों के अनुसार पश्चिमी सुमात्रा में मरापी ज्वालामुखी के विस्फोट होने के कारण सोमवार को ११ पर्वतारोहियों की जान चली गई है और १२ लोग लापता हैं ।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार रविवार पश्चिम सुमात्रा में ज्वालामुखी विस्फोट होने से ७ हजार ५ सौ व्यक्ति इस क्षेत्र में रहने वालों में से २६ लोगों को बाहर नहीं निकाल पाए थे ।
उन २६ लोगों में से १४ लोगों को निकाल लिया गया है जिसमें से तीन जीवित हैं और ११ की मृत्यु हो चुकी थी ।

