एनसेल ने कहा – कर कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है
काठमांडू, मंसिर २१– एनसेल ने स्पष्ट कहा है कि नेपाल के कर कानून को उल्लंघन करके कोई कारोबार नहीं किया गया है ।
एक विज्ञप्ति सार्वजनिक करते हुए एनसेल ने कहा कि “एनसेल ने आज के दिन तक सभी कर दायित्त्वों का सम्पूर्ण रुप में पालन किया है । इसका प्रमाणीकरण कर कार्यालय से किया गया है । साथ ही इस कारोबार को लेकर यदि कोई कर देना पड़ेगा तो नेपाल के कानून अनुसार ही इसका पालन किया जाएगा और इसके लिए एनसेल ने अपनी प्रतिबद्धता जताई है । साथ ही एनसेल ने आपने सम्पूर्ण सरोकार वालों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि एनसेल एक जिम्मेदार वित्तीय अभ्यास पालन करने वाली कम्पनी है ।
एनसेल ने बताया कि पिछले शेयर कारोबार का इन्टरप्राइज भ्यालु लगभग ४० करोड अमेरिकी डॉलर है ।
“इस शेयर कारोबार का इन्टरप्राइज भ्यालु लगभग ४० करोड़ अमेरिकी डॉलर है जो कम्पनी के कार्य सम्पादन के आधार में बिक्रेता कम्पनी निश्चित समया विधि के भीतर प्राप्त होगा ।
एनसेल के ८० प्रतिशत स्वामित्व नेपाली मूल के लगानीकर्ता के लेने के लिए समझौता होने के साथ ही अब एनसेल आम नेपाली उपभोक्ता को आधुनिक और उच्च गुणस्तर का सेवा प्रदान करते हुए नेपाल सरकार द्वारा अपनाए गए डिजिटल नेपाल भिजन के लक्ष्यों को हासिल करने में सरकार को योगदान पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है ।
स्पेक्ट्रलाइट यूके लिमिटेड के नेपाली मुल के शेयरघनी सतिश लाल आचार्य ने कहा “आजियाटा ने रेनोल्ड्स होल्डिङ्स (सेन्ट किट्स में रहे कम्पनी) में रहे अपने शेयर बिक्री के लिए प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया अपनाए कर बहुत से प्रतिस्पिर्धी में स्पेक्ट्रलाइट को चुना है ।


