Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर के एक दुकान में लगी आग से मरने वालों की संख्या ३ पहुँची

 

काठमांडू, मंसिर २१– विराटनगर महानगरपालिका–७ सातघुम्ती में एक कवाडी दुकान में आग लग गई । आग लगने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है ।
यह आग बुधवार को ही लगी थी । आग लगने से एक व्यक्ति की तो घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई । एक की न्यूरो अस्पताल में मृत्यु हुई । तीसरे की अवस्था बहुत गंभीर थी उसे उपचार के लिए काठमांडू लाया गया था जहाँ कल रात (बुधवार) को उसकी भी मृत्यु हो गई है ।
प्रहरी के अनुसार आग लगने से शुशिला पासवान की घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई थी । ४० वर्षीय दीपक मण्डल का उपचार के क्रम में न्यूरो अस्पताल में हो गई । विराटनगर ६ के मण्डल कवाडी गोदाम के सञ्चालक भी थे । उपचार के लिए काठमांडू भेजे गए चार में से बुधबार की राति सुनिता कामत की मृत्यु होने की जानकारी भएको मोरङ प्रहरी प्रवक्ता ने दी है ।
आग लगने से घायल होने वालों में विराटनगर–६ की ६० वर्षीया रीता सरदार, विराटनगर–६ की ही सुनिता कामत, मोरङ के कटहरी गाँवपालिका–६ की ३० वर्षीया पिंकी कामत और विराटनगर–६ के ५८ वर्षीय किशोर कामत को उपचार के लिए सेना के हेलिकॉप्टर से काठमांडू लाया गया ।
विराटनगर के मुख्य बजार क्षेत्र सातघुम्ती के एक कवाडी दुकान में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *