Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डॉ बासुकीनाथ को मैथिली भाषा के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार

 
डॉ बासुकीनाथ को मैथिली भाषा के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार

साहित्यकार प्रो डा. बासुकीनाथ को मैथिली भाषा के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा के बाद बधाइयों का तंता लगा हुआ है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामऩाएं दी है.
सीएम नीतीश कुमार ने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह बिहार के लिये बेहद ही गौरव की बात है.बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि बिहार से ताल्लुक रखनेवाले रचनाकार की इस उपलब्धि पर संपूर्ण बिहारवासियों को गर्व है. बताते चलें कि साहित्य अकादमी ने वर्ष 2023 के लिए अलग-अलग पुरस्कारों की घोषणा की है. मैथिली भाषा के लिए प्रो.डा. बासुकीनाथ झा को उनके निबंध संग्रह ”बोध -संकेतन” के लिये पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.गौरतलब है कि प्रो.झा मगध विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे. वहां से सेवा निवृत्ति के बाद साहित्य सृजन में लगातार लगे हुए हैं. वे कई मैथिली साहित्य और साहित्यिक संस्थानों से जुड़े हुए हैं.

यह भी पढें   सरकार के खिलाफ आंदोलन के ये हो सकते हैं मुद्दे : कैलाश दास

मूलत: बिहार के समस्तीपुर जिले के पटसा के रहने वाले प्रो. झा को इससे पहले भी बिहार सरकार द्वारा ग्रियर्सन पुरस्कार,अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट के मैन ऑफ द इयर पुरस्कार और मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. ”बोध -संकेतन” मुख्य रूप से उनके द्वारा विभिन्न किताबों के लिये लिखे गये भूमिका का संकलन है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com