Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेम संबंध के कारण १९ वर्षीय युवक की गला रेतकर की हत्या

 

काठमांडू, माघ २९ – प्रेम सम्बन्ध के कारण शैलुङ गाँवपालिका– ४ में एक युवक की हत्या कर दी गई है । गत ११ पुस में दोलखा के शैलुङ गाँवपालिका– ४ मागा के १९ वर्षीय भीष्म भण्डारी को प्रेमसम्बन्ध रखने के कारण प्रेमिका के परिवार ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है । जिला प्रहरी कार्यालय दोलखा ने रविवार पत्रकार सम्मेलन कर उक्त विभत्स हत्या में संलग्न लोगों को सार्वजनिक किया है ।
हत्या अभियोग में गिरफ्तार हुए शैलुङ गाँवपालिका– ५ काटाकुटी के पुस्कर नेपाली, ईश्वर नेपाली और विशाल नेपाली को दोलखा प्रहरी ने सार्वजनिक किया है । उन्होंने प्रहरी के सामने भण्डारी की हत्या खुकुरी से गला रेतकर की यह बयान दिया है । दोलखा प्रहरी प्रमुख के अनुसार युवक की हत्या प्रेमसम्बन्ध के कारण हुई ।
प्रहरी के अनुसार ११ पुस की रात भण्डारी काटाकुटी स्थित १७ वर्षीया प्रेमिका के घर में ही था । गाँव में हो रहे पूजा किशोरी के पिता पुस्कर और काका ईश्वर नेपाली मादक पदार्थ सेवन कर घर आए तो भण्डारी को अपनी बेटी के साथ देखकर र ही में विवाद हुआ । विवाद के ही बीच में काका का लड़का विशाल नेपाली भी आया और तीनों ने मिलकर भण्डारी को एकान्त में ले गए । जहाँ गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई ।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed