राष्ट्रीय तथ्यांक कार्यालय द्वारा सार्वजनिक…सबसे ज्यादा गरीबी मधेश प्रदेश में
काठमांडू, फागुन ३– राष्ट्रीय तथ्यांक कार्यालय ने सार्वजनिक किया चौथा नेपाल जीवनस्तर सर्वेक्षण, २०७९–०८० । इस सर्वेक्षण के अनुसार नेपाल में सबसे ज्यादा गरीबी मधेश प्रदेश में है । सर्वेक्षण के तथ्यांक अनुसार नेपाल का २०.२७ प्रतिशत जनसंख्या अभी भी गरीबी रेखा से नीचे है ।
जिसमें मधेस के २५.०८ प्रतिशत जनसंख्या है । दूसरे नबंर पर २२.७६ प्रतिशत जनसंख्या लुम्बिनी में है । सुदूरपश्चिम में १४.०२ प्रतिशत, कोसी में १३.८० प्रतिशत और वागमती में १२.६८ प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं । सबसे कम गण्डकी में ४.८८ प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे हैं । इसी तरह कर्णाली में ६.७४ प्रतिशत गरीबी है ।
विश्व बैंक द्वारा प्रतिपादन किए जीवनस्तर मापन सर्वेक्षण तथ्यांक कार्यालय ने २०५२–०५३ साल से नेपाल में सर्वेक्षण किया था । पिछले ११ वर्ष में नेपाल के गरीबी निर्धारण कर वार्षिक प्रतिव्यक्ति आय ७० प्रतिशत से बढ़कर ७२ हजार ९०८ रुपय पहुँच गया था ।


