यह व्यवस्था रहने तक सुशासन, विकास और समृद्धि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है – अध्यक्ष लिङदेन
काठमांडू, फागुन २३– राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लिङदेन ने कहा कि यह व्यवस्था रहने तक सुशासन, विकास और समृद्धि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आन्दोलन के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती जा रही है । बुधवार पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में आगामी आन्दोलन के बारे में प्रशिक्षण देने के क्रम में सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कही ।
‘राप्रपा ने आन्दोलन शुरु करने से लेकर अभी तक आते आते तो परिस्थिति और भी हमारे लिए अनुकुल बनती जा रही है । उन्होंने कहा कि अभी आन्दोलन के लिए ठीक वातावरण बना है ।
अभी की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि यह भी असफल होगी । यह व्यवस्था रहने तक सुशासन, विकास और समृद्धि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है ।


