Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने किया मन्त्रिपरिषद का विस्तार

 

काठमांडू, फागुन २३– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने मन्त्री परिषद का विस्तार किया है ।
बुधवार को उन्होंने नेकपा एमाले, नेकपा माओवादी केन्द्र और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के नेताओं को समेटकर मन्त्रिपरिषदका विस्तार किया है । प्रधानमन्त्री ने सोमवार को शपथ लेने वाले ३ मन्त्रियों को भी जिम्मेदारी दे दी है ।
प्रधानमन्त्री के सचिवालय के अनुसार एमाले के ८, माओवादी केन्द्र के ५ और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के ४ मिलाकर मन्त्रिपरिषद १८ सदस्यीय हो गया है ।
सरकारमा एमाले के नेतृत्व करने वाले सचिव रघुवीर महासेठ उपप्रधानमन्त्री तथा भौतिक पूर्वाधार मन्त्री होंगे । इसी तरह पदम गिरी कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला, हरि उप्रेती रक्षा, भगवती चौधरी महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मन्त्रालय और राजेन्द्र राई खानेपानी मन्त्रालय सम्हालेंगे ।
इसी तरह दामोदर भण्डारी ने उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति, ज्वालाकुमारी साह कृषि तथा पशुपक्षी और बलराम अधिकारी भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरिबी निवारण मन्त्रालय संभालेंगे । नेकपा माओवादी केन्द्र से नारायणकाजी श्रेष्ठ उपप्रधानमन्त्री तथा परराष्ट्रमन्त्री बने हैं । वर्षमान पुन अर्थमन्त्री बने हैं । शक्तिबहादुर बस्नेत ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिँचाइमन्त्री, रेखा शर्मा सञ्चार तथा सूचना प्रविधि, और हितबहादुर तामाङ संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री बने हैं । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने उपप्रधानमन्त्री तथा गृहमन्त्री बने हैं । डीपी अर्याल श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्री, विराजभक्त श्रेष्ठ युवा तथा खेलकुद और समुना श्रेष्ठ शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री बने हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com