Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गगन थापा ने पुनः शुरु की ‘संवाद यात्रा’

 

काठमांडू, चैत १५ – नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन थापा ने आज एक बार फिर ‘संवाद यात्रा’ शुरु की है । गत माघ २३ में स्थगित हुई यह संवाद यात्रा को नवलपरासी के सूर्यपुरा स्थित प्रतापपुर गुठी से शुरु किया गया है ।
विगत में १३ माघ से यह संवाद यात्रा झापा से शुरु हुई थी । लेकिन उनकी यह संवाद यात्रा कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य केशवकुमार बुढाथोकी के निधन के बाद स्थगित कर दी गई थी । बुढ़ाथोकी का २२ माघ में मृत्यु हो गई । जिसके बाद संवाद यात्रा नवलपरासी के गोपीगञ्ज से रुका गया था ।
स्थगित होने से पहले १३ जिला में महामन्त्री थापा ने संवाद यात्रा की थी । १३ माघ से लेकर २६ माघ तक हुलाकी राजमार्ग से नजदीक जिला में संवाद करते हुए यात्रा करना तय किया गया था ।
नवलपरासी, रुपन्देही, कपिलवस्तु, दाङ और बाँके में संवाद यात्रा की जाएगी । १८ गते संसद बैठक में संवाद यात्रा १७ गते तक होने की कार्यतालिका बनाई है ।
इससे पहले भी पार्टी १६ माघ से लेकर १० दिन के लिए ‘समुदाय में कांग्रेस’ अभियान देशभर करने का कार्यक्रम बनाया था । पार्टी के शीर्ष नेता को सात प्रदेश और केन्द्रीय नेताओं को जिला में प्रतिनिधि को काम में लगवाकर अभियान शुरु की थी । बुढ़ाथोकी के मृत्यु के बाद यह यात्रा रोकी गई थी । खुला और समूहगत चर्चा, निर्दिष्ट भेटघाट, सेवा प्रवाह की अवस्था, अवलोकन भ्रमण आदि के माध्यम से नागरिक के साथ संवाद करने का पार्टी ने ‘समुदाय में कांग्रेस’ अभियान शुरु किया गया था ।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा का गांव-वार्ड तक संगठन विस्तार, सर्लाही बैठक में बनी रणनीति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com