प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और देउवा के बीच हुई मुलाकात
काठमांडू, चैत १५ – प्रधानमन्त्री प्रचंड एवं नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष और प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा के बीच आज मुलाकात हुई है । आज सुबह यह मुलाकात बालुवाटार में हुई । उन दोनों की मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली ।
इस मुलाकात में संसद को नियमित चलाने और विचाराधीन कानूनों को पारित करने के विषय में बातचीत की गई । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने ही सभापति देउवा को बुलाया था । ये जानकारी प्रधानमन्त्री के प्रेस सल्लाहकार ने दी है ।
गत फागुन २१ गते को कांग्रेस और माओवादी केन्द्र के गठबन्धन टूटने के बाद ये प्रचण्ड और देउवा की पहली मुलाकात है ।


