Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी प्रदेश के बिराटनगर में विराट गोल्ड कप का उद्घाटन मैच आज गुरुवार से ..

 


माला मिश्रा/ जोगबनी/ सीमा क्षेत्र ।
गुरुवार को बिराटनगर के शहीद रंगशाला मैदान में विराट गोल्ड कप का आठवां संस्करण का रात्रिकालीन उद्घाटन मैच भूटान बनाम नेपाल पुलिस के बीच खेला जाएगा । ये दोनो टीम पूर्व विजेता भी रहे है ।
दस दिन तक चलने वाले इस फुटबॉल प्रतियोगिता में दो भारतीय , एक भूटान और नेपाल के टीम भाग ले रही है । आयोजक के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता को ११ लाख और उपविजेता को ५ लाख रुपिया का नगद पुरस्कार दिया जाएगा ।
प्रतियोगिता को भव्य और सभ्य रूप से संपन्न हेत आयोजक बिराट गोल्ड कप ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर बहादुर शाही ,उपाध्यक्ष किशोर तिमसिना , महासचिव विनेश बस्नेत , सचिव ध्रुव प्रसाद सिंगदेल,कोषाध्यक्ष अनुज बनिया , सह कोषाध्यक्ष बिमल राज भंडारी तथा सदस्यगण मधुसूदन खनाल , राजेश हमाल ठाकुरी ,कुमार महर्जन ,धन कुमार लामा ,शंकर खरेल ,किरण गिरी ,अरुण लामा ,मदन काफले सक्रिय रूप से लगे हुए है ।
बताते चलें कि 1961 में तत्कालीन राजा महेंद्र के नाम से महेन्द्र गोल्ड कप स्थापित किया गया था जो बाद में नेपाल में प्रजातंत्र बहाली 2012 बाद उसका नाम बदलकर विराट गोल्ड कप किया गया। कोरोना काल को छोड़ यह प्रतियोगिता निरंतर जारी है। प्रतियोगिता देखने बिराटनगर सहित जोगबनी व आसपास के खेल प्रेमी पहुंच रात्रि कालीन मैच का आनंद उठा रहे हैं। मैच में सुरक्षा का की पूर्ण व्यवस्था की गयी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed