Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजसेवी प्रमोद चौधरी को मातृ शोक

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । राम युवा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष तथा कुशल व्यवसायी प्रमोद चौधरी की 80बर्षीय माता लक्ष्मी देवी चौधरी का निधन शनिवार को सुबह सात बजे उनके निजी निवास हो गया है। उनका दाह संस्कार गंगा सागर स्थित स्वर्ग द्वारी में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र प्रमोद चौधरी ने दी है।उनके निधन पर पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ट नेता विमलेंद्र निधि ने फोन से परिवार वालों को सांत्वना दी है। नेपाल कांग्रेस के प्रदेश सांसद तथा पूर्व मंत्री राम सरोज यादव,मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर बजरंग साह,वृषेश चंद्र लाल, लाल किशोर साह,उप मेयर किशोरी साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, नेपाली कांग्रेस के नेता तथा जनकपुर अंचल बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,राम युवा कमिटी के अध्यक्ष परमेश्वर साह, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, बरिष्ट चिकित्सक डॉ.राम वावू जायसवाल सहित जनकपुरधाम के सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने प्रमोद चौधरी के आवास पर पहुंच कर पार्थिव शरीर का दर्शन कर पुष्प अर्पित किए।स्व.लक्ष्मी देवी चौधरी धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती थी।वे अपने पीछे एक पुत्री,चार पुत्र तथा दर्जनों नाती -पोता भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com