Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सहकारी में घोटाला करनेवाले जिवी राई को गृहमन्त्री खूद गिरफ्तार करना नहीं चाहते हैंः कांग्रेस महामन्त्री शर्मा

 
विश्वप्रकाश शर्मा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ अप्रील । नेपाली कांग्रेस का आरोप है कि सहकारी घोटाला करनेवाले जिवी राई गृहमन्त्री के संपर्क में हैं, लेकिन गृहमन्त्री खूद उनको गिरफ्तार करना नहीं चाहते हैं । आज आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में बोलते हुए कांग्रेस महामन्त्री विश्वप्रकाश शर्मा ने ऐसा आरोप लगाया है ।
महामन्त्री शर्मा ने कहा है कि राई मलेसिया में हैं और वह गृहमन्त्री रवी लामिछाने के साथ नियमित संपर्क में हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन उनको नेपाल लाने के लिए क्यों बिलम्ब हो रहा है ? उन्होंने यह भी दावा किया कि गृहमन्त्री लामिछाने राई को गिरफ्तार ही नहीं करना चाहते हैं । शर्मा ने कहा– ‘जिवी राई मलेसिया में हैं, यह बात सब जानते हैं । ढुड निकालने का काम सरकार का है । लेकिन हमारे पास सूचना हैं कि राई गृहमन्त्री के संपर्क में हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *