Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थाईलैंड की खाड़ी में नाव में लगी भीषण आग सभी 108 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

 

एपी, बैंकॉक।

थाईलैंड की खाड़ी में गुरुवार सुबह एक नाव में भीषण आग लग गई। भीषण आग से बचने के लिए घबराए यात्री समुद्र में कूदने लगे। जहाज पर सवार सभी 108 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

सूरत थानी प्रांत से रात भर चलने वाली नाव थाई तट से दूर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कोह ताओ पहुंचने ही वाली थी। तभी यात्रियों में से एक ने अचानक एक तेज आवाज सुनी और धुएं की गंध महसूस की। नाव पर मौजूद यात्री मैत्री प्रोमजम्पा ने कहा कि उन्होंने पांच मिनट से भी कम समय में धुंआ और आग निकलती देखी और तभी लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अलार्म बजाया। सूरत थानी के अधिकारियों ने फेसबुक पर कहा कि नौका पर सवार 108 लोगों में से 97 यात्री सूरत थानी के थे। प्रांत के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि सभी को बचा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – दक्षिण अफ्रीका बाहर

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। नाव में आग लगने की शुरुआत उसके इंजन से हुई। वहीं आग लगने के पीछे क्या कारण थी इसकी जांच की जा रही है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *