Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेली कल्याण समाज नेपाल द्वारा शुभकामना कार्यक्रम आयोजित

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शुक्रवार को तेली कल्याण समाज जनकपुरधाम वार्ड 3नगर समिति द्वारा नव गठित जनकपुरधाम नगर कार्यसमिति का स्वागत,सम्मान तथा नव वर्ष 2081,सतुवायन,जूड़शीतल,चैती दशै,छठ पूजा का शुभकामना आदान -प्रदान कार्यक्रम वीरेंद्र साह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महावीर युवा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद साह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर बजरंग साह, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष ललित कुमार साह,बार्ड सात के पूर्व अध्यक्ष जानकी राम साह, , बार्ड अध्यक्ष परमेश्वर साह, तेली कल्याण समाज नेपाल धनुषा जिला के पूर्व अध्यक्ष राम वावू साह , जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष परमेश्वर साह, वीरेंद्र साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद है। कार्यक्रम में नगर कमिटी अध्यक्ष राम वावू साह, उपाध्यक्ष सतीश रमण साह,महासचिव अंबू प्रसाद साह सहित सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड 3के अध्यक्ष दीपेन्द्र साह कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *