Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास द्वारा द्वितीय जनकपुरधाम सांस्कृतिक महोत्सव

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर, वैशाख 1 । शनिवार को जनकपुरधाम के महेन्द्र नारायण निधि संस्कृति केन्द्र के सभाकक्ष में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र भारतीय राजदूतावास द्वारा द्वितीय जनकपुरधाम सांस्कृतिक महोत्सव 2024 आयोजित किया गया। द्वितीय जनकपुरधाम सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि गौरव की बात है कि विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र भारतीय राजदूतावास द्वारा जनकपुरधाम में सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया है जिसमें मिथिला के खान-पान ,पहिरन के तहत सेफ संतोष साह की देखरेख में मिथिला व्यंजन का भोजन अतिथियों को कराया गया। सांस्कृतिक महोत्सव में नेपाल भारत के किला ,दुर्ग की जानकारी फोटो प्रदर्शनी लगाकर इतिहास की जानकारी का प्रयास किया गया । जिसमें उपस्थित लोगों ने भारत के चितौड़गढ, कुम्वल गढ़, सिन्धुलीगढ सहित अन्य राजा रजवाड़े के किले, गढ़ कीजानकारी दु गई है। इस कार्यक्रम में हरिवंश झा ने जानकी लीला के वारे में विस्तृत जानकारी दिए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीणा ने अतिथियों को स्वागत किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित कई विधायक, मधेश प्रदेश के महाधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर सहित नगर के सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद थे। शाम में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *