Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद पांच बड़े धमाके, सुनामी का खतरा

 

एपी, जकार्ता:18 अप्रैल

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के उत्तरी किनारे पर एक ज्वालामुखी फटा है। ज्वालामुखी फटने के बाद पिछले 24 घंटों में कम से कम पांच बड़े विस्फोट हुए हैं। रुआंग पर्वत पर विस्फोट के बाद हजारों फीट ऊंची राख की गुबार देखी गई थी। जिसके बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बुधवार को सुनामी की चेतावनी जारी की।अधिकारियों ने 11 हजार से ज्यादा लोगों को इलाका छोड़ने का निर्देश दिया गया है। वहीं बार-बार हो रहे विस्फोट के बाद अधिकारियों ने ज्वालामुखी चेतावनी को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है।

यह भी पढें   एक मासूम का सवाल (लघुकथा)  : विनोदकुमार विमल

इंडोनेशिया के मनाडो में हवाईअड्डा किया गया बंद
परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया ने रात भर ज्वालामुखी विस्फोट के कारण उत्तरी सुलावेसी के मनाडो में सैम रतुलंगी हवाई अड्डे को बंद कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डा गुरुवार शाम तक बंद रहेगा और अब तक नौ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

सुनामी का अलर्ट जारी
इंडोनेशिया के अधिकारियों ने रुआंग ज्वालामुखी में विस्फोट से बड़े क्षेत्र में राख फैलने के बाद बुधवार को सुनामी का अलर्ट जारी किया। इंडोनेशिया ज्वालामुखी विज्ञान और भूवैज्ञानिक आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने कहा कि सुलावेसी द्वीप के उत्तर में स्थित ज्वालामुखी में बीते 24 घंटे के दौरान कम से कम पांच बड़े विस्फोट हुए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com