Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आज

 

काठमांडू, वैशाख १४ – सत्तारुढ़ जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आज होने जा रही है । अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने पार्टी के महाधिवेशन के विषय में चर्चा करने के लिए कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है ।
पार्टी के प्रवक्ता मनीष सुमन के अनुसार बैठक में महाधिवेशन की तैयारी की जा रही है इसी को देखते हुए गतिविधि की समीक्षा और महाधिवेशन के एजेण्डाओं पर चर्चा की जाएगी । जसपा ने जेठ २७ से लेकर २९ गते तक जनकपुर में महाधिवेशन करने का निर्णय किया है । महाधिवेशन के लिए अध्यक्ष यादव के नेतृत्व में राजनीतिक प्रतिवेदन और वरिष्ठ नेता राजेन्द्र श्रेष्ठ के नेतृत्व में नीति तथा कार्यक्रम के मसौदा लेखन की जा रही है । ये जानकारी प्रवक्ता सुमन ने दी है । आज की बैठक में इन प्रतिवेदनों पर भी चर्चा की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *