आज से कक्षा १२ की परीक्षा, तीन लाख ९० हजार परीक्षार्थी सहभागी
काठमांडू, वैशाख १४ – कक्षा १२ की परीक्षा आज से देश भर में एक ही साथ शुरु हो रही है । आज सुबह ८ बजे से लेकर ११ बजे तक सञ्चालन हो रही परीक्षा वैशाख २६ गते सम्पन्न होगी । ये जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष महाश्रम शर्मा ने दी है ।
उनके अनुसार इस वर्ष परीक्षा में नियमित से एक लाख ९६ हजार ९१४ छात्रा और एक लाख ९३ हजार ९३३ छात्र करके तीन लाख ९० हजार ८४७ परीक्षार्थी सहभागी हो रहे हैं ।
ग्रेड वृद्धि की तरफ से एक लाख ६५० विद्यार्थी सहभागी हो रहे हैं । देशभर के पाँच हजार ५४२ विद्यालय के विद्यार्थी कक्षा १२ की परीक्षा में सहभागी हो रहे हैं ।
परीक्षा के लिए बोर्ड ने देशभर में एक हजार ५२५ परीक्षा और देश बाहर जापान में एक करके कुल एक हजार ५२६ परीक्षा केन्द्र में निर्धारण किया है । सबसे ज्यादा काठमांडू में १४४ और मनाङ तथा मुस्ताङ में एक एक परीक्षा केन्द्र निर्धारण किया गया है ।
परीक्षा सञ्चालन के लिए केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, निरीक्षक, कर्मचारी, कार्यालय सहयोगी करके ३४ हजार १७१ जनशक्ति और १८ हजार तीन सौ प्रहरी परिचालन किए गए हैं ।
इसवर्ष भी प्रश्नपत्र अनलाइन से भेजा गया है । इमेल से प्रश्नपत्र भेजने के लिए ‘टाइम पासवर्ड’ की व्यवस्था भी की गई है ।


