Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्लोबल आईएमई बैंक में स्वीस कम्पनी का निवेश

 

काठमांडू, ३० अप्रील । स्वीटजरल्यण्ड की कम्पनी ‘स्वीस इन्भेष्टमेन्ट फन्ड फर इमर्जिङ मार्केट’ नेपाल की ग्लोबल आईएमई बैंक में निवेश करने जा रही है । निवेश संबंधी सहमतिपात्र में दोनों पक्ष की ओर से हस्ताक्षर हो चुका है । स्वीस कम्पनी की ओर से २० मिलियन डॉलर (१ अरब ३२ करोड) निवेश किया जाएगा । निवेश सम्बन्धी सहमतिपत्र में ग्लोबल आईएमई बैंक की ओर से प्रमुख कार्यकारी अधिकृत (सिईओ) रत्नराज बज्राचार्य और स्वीस इन्भेष्टमेन्ट फन्ड फर इमर्जिङ मार्केट की ओर से अध्यक्ष जोर्ग फ्रिडेन ने हस्ताक्षर किया है ।
सहमति अनुसार स्वीस कम्पनी की ओर से की गई निवेश को कृषि, लघु, छोटी तथा मध्यम प्रकृति के व्यवसाय में वित्तीय पहुँच वृद्धि के लिए परिचालन की जाएगी । काठमांडू स्थित स्वीटजरल्याण्ड दूतावास ने अपनी सामाजिक संजाल में कहा है कि नेपाल की कृषि, लघु, छोटी तथा मध्यम प्रकृति की व्यवसाय वृद्धि के लिए स्वीस कम्पनी की निवेश सहयोग सिद्ध हो सकती है । नेपाल की सबसे बड़ी बैंक के साथ की गई सहकार्य को लेकर स्वीस कम्पनी ने खुशी व्यक्त की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *