इलाम के नतीजे ने हमे सचेत कर दिया हैः रास्वपा

काठमांडू, ३० अप्रील । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने कहा है कि इलाम निर्वाचन क्षेत्र नं. २ की चुनावी नतीजा ने रास्वपा को सचेत किया है । पार्टी महामन्त्री डा. मुकुल ढकाल ने आज एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए ऐसा कहा है । जारी विज्ञप्ति में कहा है कि चुनावी परिणाम के पीछे पार्टी की कमी–कमजोरी प्रमुख है ।
रास्वपा ने यह भी कहा है कि चुनावी नतीजा संबंधी विषय को लेकर पार्टी बैठक में गम्भीर समीक्षा की जाएगी । जारी विज्ञप्ति में आगे कहा है– ‘चुनावी परिणाम ने दिखाया है कि हमारी प्रयास के पीछे कई कमी कमजोरी है, जनता ने सही समय में सचेत किया है ।’ रास्वपा ने प्राप्त चुनावी मत के प्रति मतदाताओं से धन्यवाद ज्ञापन भी किया है ।
स्मरणीय है, इलाम निर्वाचन क्षेत्र नं. २ में सम्पन्न उप चुनाव में नेकपा एमाले के उम्मीदवार सुहाङ नेम्वाङ २७ हजार ७ सौ ७२ मत प्राप्त कर विजयी हुए हैं, रास्वपा के उम्मीदवार मिलन लिम्बू ५ हजार ५० मत के साथ चौथी स्थान पर हैं ।

