Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपप्रधानमन्त्री यादव स्वदेश लौटे

 

काठमांडू, वैशाख २५ – उपप्रधान एवं स्वास्थ्य तथा जनसख्या मन्त्री उपेन्द्र यादव संयुक्त राष्ट्रसङ्घीय जनसंख्या तथा विकास आयोग के ५७वें बैठक में भाग लेकर आज स्वदेश वापस लौट गए हैं ।
राष्ट्रसङ्घ के प्रधानकार्यालय में हुए आयोग के बैठक में सहभागी होने के लिए वे न्यूयोर्क में थे । उपप्रधानमन्त्री यादव ने राष्ट्रसङ्घ के महासचिव एन्टोनियो गुटरेस तथा ७८वँे महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रान्सिस दोनोंसे अलग अलग मुलाकात की अपने इस मुलाकात में उन्होंने बताया कि सबल तथा प्रभावकारी संयुक्त राष्ट्रसङ्घ बनाने में नेपाल का पूर्ण सहयोग रहेगा ।
उपप्रधानमन्त्री ने जलवायु परिवर्तन और नेपाल जैसे अति कमविकसित देश किस तरह की समस्याओं से रुबर हो रहे हैं इस बारे में चर्चा की । इस समस्या के समाधान के लिए दिर्धकालिन पर्यटन विकास, अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग तथा बहुपक्षीयता के महत्व के बारे में भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए ।
आयोग के बैठक में स्वास्थ्यमन्त्री यादव ने नेपाल के स्वास्थ्य क्षेत्र, विशेष करके मातृ तथा प्रजनन स्वास्थ्य में हुए सुधार, दिर्घकालिन विकास का लक्ष्य प्राप्ति तथा जलवायु परिवर्तन के असर बारे में जानकारी दी । साथ ही उन्होंने बैठक में बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र के सुधार के लिए राष्ट्रों के बीच विश्वास, सद्भाव, ऐक्यबद्धता और सहयोग जो आदान प्रदान किए जाते हैं वह इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *