Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रांड बॉलीवुड डाउनअंडर ने 16वें हैबिटेट फिल्म फेस्टीवल में मचाई धूम

 

सोमवार 6 मई,2024: (हिमालीनी मैगजीन- नेपाल, न्यूज डेस्क दिल्ली)देहरादून के मूल निवासी सिडनी ऑस्ट्रेलिया में सक्रिय लेखक- फिल्मकार अनुपम शर्मा की फिल्म ब्रांड बॉलीवुड डाउन-अंडर (ऑस्ट्रेलियन लव अफेयर विद बॉलीवुड) की 16वें फिल्म फेस्टीवल में आज स्क्रीनिंग हुई ।उक्त फिल्म में भारत और आस्ट्रेलिया के शैक्षिक, पर्यटन, फिल्मी कलाकार इतिहास को बहुत ही रोचक ढंग से परोसा गया है। एक घंटे की अवधि वाली अंग्रेजी में प्रदर्शित इस फिल्म को उपस्थित दर्शकों ने भी खूब सराहा । इसी फिल्म के निर्माता निर्देशक अनुपम का कहना कि वे स्वयं विदेश में पढ़े और फिल्म स्टडी करने के साथ साथ बॉलीवुड की खूबियों को वैश्विक पहचान दिलाने से ओतप्रोत रहे। गौरतलब है कि यह फ़िल्म स्तरीय फिल्म महोत्सवों के अलावा स्कूल- कालेजों में प्रदर्शित की जा रही है यह जल्द ही नेटफ्लिक्स तथा अमेजन प्राईम पर रिलीज़ होगी। कल यानी मंगलवार 7 मई को यही फिल्म उत्तराखंड देहरादून के राज भवन में भी प्रदर्शित की जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *