Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड ने ज्ञानेन्द्रपथ का अनुशरण किया – बाबूराम भट्टराई

 

काठमांडू, जेठ ९ –
पूर्वप्रधानमंत्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि कान्तिपुर मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश सिरोहिया को गिरफ्तार कर सरकार ने लज्जास्पद काम किया है ।
मंगलवार की शाम उपत्य के अपराध अनुसन्धान कार्यालय ने सिरोहिया को थापाथली स्थित कान्तिपुर मीडिया ग्रुप के कार्यालय में घुसकर उन्हें गिरफ्तार किया था ।
भट्टराई ने अपनी प्रतिक्रिया सामाजिक सञ्जाल एक्स द्वारा देते हुए कहा कि प्रचण्ड नेतृत्व की सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर एक लाज्जस्पद काम किया है । उन्होंने कहा है कि ‘माओवादी जनयुद्ध के समय २०५८ जेठ में दरबार हत्याकाण्ड सम्बन्धी मेरे लेख छापने बापत् तत्कालीन राजा ज्ञानेन्द्र की सरकार ने सिरोहिया के साथ ही अन्य कान्तिपुर कर्मियों को इसी तरह गिरफ्तार किया था । तब हमारे तत्कालिन सुप्रिम कमाण्डर प्रचण्ड के साथ हमने भी इसका तीब्र विरोध किया था ! आज उसी प्रचण्ड को ज्ञानेन्द्र की जगह पर आने पर ज्ञानेन्द्रपथ का अनुशरण करता देख मेैं अत्यन्त लज्जित हूँ !’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *