पार्टी का कोई काम नहीं रुकेगा: इस्तियाक राई
काठमाडौँ 23 मई
उपेन्द्र यादव नेतृत्व वाले जनता समाजवादी पार्टी नेपाल से अलग हो कर गठन हुए जनता समाजवादी पार्टी के महासचिव मोहम्मद इस्तियाक राई ने कहा है कि पार्टी की कोई भी गतिविधि नहीं रुकेगी। गुरुवार महासचिव राई ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पार्टी का गतिविधि नहीं रुकेगा । सर्वोच्च अदालत द्वारा आदेश नहीं आने तक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का शिनाख्त का काम अल्पकालीन अन्तरिम आदेश द्वारा तत्काल रुका हुआ है। उसके बाद का काम किया जाएगा। उन्होंने विज्ञप्ति में कहा है कि , ‘जनता समाजवादी पार्टी दल का सङ्गठन करने, रैली निकालने, दल में आबद्ध होने, राजनीतिक दल की ओर से शान्तिपूर्ण सभा सम्मेलन करने जनता का संवैधानिक हक के प्रचलन में कोई बाधा नहीं पहुंचने आदि राजनीतिक दल के सम्पूर्ण कार्य सुचारू करने का अनुरोध करता हूँ ।’

