धनगढ़ी के लिए उड़ान भरने वाला श्री एयरलाइन्स रनवे से वापस
काठमांडू, जेठ २०
काठमांडू से धनगढ़ी के लिए उड़ान भरने वाली श्री एयरलाइंस के विमान को रनवे के पास से पार्किंग स्थल पर लौटा दिया गया है । त्रिभुवन विमानस्थल स्रोत के अनुसार एसएचए २२१ उड़ान नम्बर के ९एनएएनएस जहाज को रनवे के पास से वापस कर दिया है । जहाज के भीतर से इन्धन की गन्ध आ रहा थी तो प्राविधिक परिक्षण के लिए जहाज को वापस बुलाया गया ।
विमानस्थल तालिका अनुसार जहाज काठमांडू से ८ः२५ में उड़ने वाली थी ।
श्री एयरलाइन्स के अनुसार जाँच के क्रम में पता चला कि एक यात्री अपने साथ एक दवाई ले जा रहा था । दवाई गिर जाने की वजह से इन्धन के जैसे गन्ध आ रही थी । इसके बाद जहाज की सुरक्षा के लिए जाँच के लिए उडान को रोका गया था ।

