Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी प्रदेश का नीति तथा कार्यक्रम आज, कांग्रेस भी सहभागी

 

काठमांडू, जेठ २१– कोशी सरकार गठन विरुद्ध सर्वोच्च अदालत में मुद्दा दायर कर प्रदेश सभा की बैठक को बहिष्कार कर रही कांग्रेस ने कहा है कि वें आज से सदन में उपस्थित होंगे ।
आज अपराह्न ४ बजे होने वाली प्रदेश सभा की बैठक में सरकार की नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करने की कार्यसूची है । उक्त बैठक में कांग्रेस भी सहभागी होगी ।
कांग्रेस प्रमुख सचेतक गोपाल तामाङ ने कहा कि उपर से ही सहभागी होने के लिए कहा गया है । ११ बजे होने वाली दल की बैठक से निर्णय कर बैठक में सहभागी होंगे’ । तामाङ ने कहा कि ‘नीति तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने की बात है ।’ कांग्रेस ने २७ वैशाख में मुख्यमन्त्री हिक्मतकुमार कार्की के नेतृत्व के नई सरकार गठन विरुद्ध सर्वोच्च अदालत में मुद्दा दायर करने के कारण कहा था कि जब तक इस मुद्दे को लेकर कुछ फैसला नहीं आ जाता वह बैठक में उपस्थित नहीं होंगे । कार्की के नियुक्ति विरुद्ध केदार कार्की ने सर्वोच्च अदालत में रीट दायर की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com