जसपा नेपाल की एकता महाधिवेशन पूर्व निर्धारित तारीख को होगी – पूर्ण बस्नेत
काठमांडू, जेठ २३ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपना महाधिवेशन नहीं रोकेंगे ।
जसपा प्रचार विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने अशोक राई नेतृत्व की जसपा नेपाल के नेता महाधिवेशन को रोकने के लिए सर्वोच्च अदालत और निर्वाचन आयोग में पहुँचे थे । इसके बाद भी जसपा नेपाल ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित महाधिवेशन को नहीं रोका जाएगा क्योंकि इस महाधिवेशन की तारीख पहले से तय की जा चुकी है । महाधिवेशन तय की गई तारीख में ही की जाएगी ।
बस्नेत ने प्रायोजित भ्रम में नहीं पड़ने का आग्रह करते हुए कहा है कि ‘पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन की सम्पूर्ण तैयारी पूरी की चुकी है । उपेन्द्र यादव नेतृत्व की जसपा नेपाल के महाधिवेशन को रोकने के लिए जनार्दनप्रसाद यादव और भीमबहादुर राई (जो जसपा नेपाल के नहीं हैं) ने रिट दायर की थी । इस निवेदन को सर्वोच्च अदालत ने २०८१ जेठ २० गते दरपिठ कर दिया है । इसके साथ ही विधिवत् रुप में आयोजित होने जा ही जसपा नेपाल की राष्ट्रीय महाधिवेशन पूर्व निर्धारित तारीख को ही होग ।’
अशोक राई सहित सात सांसद जसपा नेपाल से अलग होकर निर्वाचन आयोग में दल दर्ता कराने के बाद इसके विरुद्ध में जसपा नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने सर्वोच्च अदालत में रीट दायर की थी । इस रीट पर सर्वोच्च अदालत ने जसपा को यथास्थिति में रखने का आदेश दिया । जसपा नेपाल ने जेठ २८ गते जनकपुर में एकता का महाधिवशेन कर है । अधिवेशन को रोकने के लिए रोकने की मांग करते हुए जसपा के दो नेता ने निवेदन दिया था ।


