Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू न्यूरोड फुटपाथ विस्तार के काम में स्थानीय वासियों ने किया अवरोध

 

काठमांडू, सावन ४ – काठमांडू न्यूरोड क्षेत्र के फुटपाथ विस्तार के काम में स्थानीय वासियों ने पुनः अवरोध करना शुरु कर दिया है । न्यूरोड के फुटपाथ विस्तार के विरोध में स्थानीय वासी उतरे हुए हैं । उनके सड़क पर उतरने के बाद उल्लेख्य मात्रा में नेपाल प्रहरी, नगर प्रहरी आदि को तैनात कर दिया गया है ।
उच्च अदालत द्वारा फुटपाथ बिस्तार का रास्ता खोल देने के बाद महानगरपालिका ने बुधवार से ही पुनः अपना काम शुरु कर दिया था । इससे पहले काठमांडू महानगरपालिका ने न्यूरोड में फुटपाथ विस्तार के लिए सड़क पर जो अलकतरा बिछाया गया था उसे ध्वस्त कर दिया था । सड़क डिभिजन कार्यालय ने हस्तक्षेप किया और सामान जब्त कर लिया ।
सड़क डिभिजन कार्यालय के हस्तक्षेप के विरोध में महानगरपालिका ने उच्च अदालत पाटन में रीट दायर किया था । इसी रीट में सुनवाइ करते हुए उच्च अदालत ने शहरी सड़क स्थानीय तह रहने दिया जाए कहकर न्यूरोड में फुटपाथ विस्तार के काम को नहीं रोकने का अन्तरिम आदेश दिया था ।

यह भी पढें   बदलते हिमालय, पिघलते ग्लेशियर और बढ़ता मानवीय दबाव भविष्य के लिए गंभीर चेतावनी : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com