जनकपुरधाम में झूलनोत्सव महोत्सव शुरू

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के जानकी मंदिर,राम मंदिर,रत्न सागर मठ,सुंदर सदन,झूलन कुंज, बिहार कुंड सहित सभी मठ मंदिरों में झूलनोत्सव द्वितीय शुक्ल पक्ष से शुरू है। सुसज्जित सिंहासन पर प्रभु श्री राम तथा जगत जननी माता सीता को विराजमान कराकर रेशम की डोरी से झूलाया जाता है।इस अवधि में भक्ति गीत कलाकारों द्वारा गाया जाता है। झूलनोत्सव के अवसर पर पूरा जनकपुरधाम भक्तिमय हो गया है।
सभी मठ मंदिरों में नेपाल तथा भारत के श्रद्धालुओं को आना प्रारंभ हो गया है। श्रावण पूर्णिमा को झुलन उत्सव की समाप्ति होती है। जनकपुरधाम में झूलन उत्सव पांच सौ वर्ष से अधिक समय चला आ रहा है।

