सिन्धुली में हुए एक गाड़ी दुर्घटना में ३ लोगों की मृत्यु, ११ घायल
काठमांडू, सावन ३१ – सिन्धुली में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन व्यक्तियों की जान चली गई है और ११ लोग घायल हैं । गुरुवार की सुबह ९ः२२ बजे कमलामाई नगरपालिका वडा नम्बर ४ चियाबारी स्थित सड़क में एक बोलेरो गाड़ी अनियन्त्रित होकर पलट गई ।
घटनास्थल में ही दो लोगों की मृत्यु हो गई । एक का उपचार के क्रम में मृत्यु होने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय सिन्धुली के प्रहरी निरीक्षक ने दी ।
मृतकों की पहचान कर ली गई है । मृतक गोलन्जर नगरपालिका के पृथ्वी भुजेल, उदय मगर और पवन मंसाग्री हैं । घटना में ११ लोग घायल हैं जिनमें से चार को धुलिखेल अस्पताल भेजा गया है । दो की अवस्था गंभीर है ।


