इंडियन सिटीजन्स एसोसिएशन ऑफ नेपाल द्वारा भारत के 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
काठमांडू, 15 अगस्त 2024 । इंडियन सिटीजन्स एसोसिएशन ऑफ नेपाल द्वारा आज भारत के 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । राजधानी काठमांडू अमृतभोग में आयोजित 15 अगस्त की रात्रि प्रोग्राम में विभिन्न कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत से उपस्थित श्रोताओं का मनोरंजन किया । समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति थी । इंडियन सिटीजन्स एसोसिएशन ऑफ नेपाल के सभी सदस्य आगंतुकों का स्वागत कर रहें थें ।
इस अवसर पर लकी ड्रा भी निकाला गया, ये तीन प्रकार के लकी ड्रा था , थर्ड प्राइज सालु शर्मा को 10 ग्राम सिलभर पड़ा, 2nd प्राइज 20ग्राम सिल्वर अम्बिका सरावगी को और फर्स्ट प्राइज 30 ग्राम सिल्वर विनीता गुप्ता को मिला । यह लकी ड्रा इंडियन सिटीजन्स एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अध्यक्ष श्रो मनोज कंदोई के समक्ष तीन बच्चियों द्वारा सार्वजनिक किया गया था ।
समारोह की समाप्ति रात्रि भोजन द्वारा हुआ ।













