Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजेश्वर नेपाली द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । प्रेस स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार, लोकमत हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक स्व.राजेश्वर नेपाली द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारत दर्शन’  का लोकार्पण उनके 81वीं जयंती के अवसर पर गृह,संचार तथा कानून मंत्री राज कुमार लेखी ने बुधवार को किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व.राजेश्वर नेपाली महान प्रजातंत्र सेनानी थे।वे समाचार पत्र के माध्यम से राजतंत्र समाप्त के लिए निरंतर लिखते रहे।इसके कारण उन्हें कई वार जेल जाना पड़ा।लेखी ने कहा कि ऐसे प्रजातंत्र सेनानी को मधेश सरकार को विशेष सम्मान करना चाहिए। राघवेन्द्र साह की अध्यक्षता में संपन्न पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता युगल किशोर लाल, रमेश साह, आलोक बाबा, श्री नारायण साह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *