Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाई अलर्ट रहने का गृहमंत्री लेखक ने दिया निर्देश

 

काठमांडू, असोज १६ – गृहमंत्री रमेश लेखक ने कोसी और वागमती प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट रहने का निर्देशन दिया है ।
मंत्री लेखक ने सुरक्षा निकाय के प्रमुखों, राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनिकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण, प्रमुख जिला अधिकारी, प्रदेश के सभी सुरक्षा संयन्त्र, और स्थानीय तहों को निर्देशन दिया है ।
गृहमंत्री लेखक ने बताया कि जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा द्वारा दिए गए जानकारी अनुसार कोशी और वागमती प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है । इसलिए उन्होंने आम नागरिक से आग्रह किया है कि वें सावधानी बरतें ।
गृहमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि कुछ और समन्यव तथा इससे सम्बन्धी आवश्यक काम कारवाई के लिए गृह मन्त्रालय में सुरक्षा निकाय के प्रमुख और विपद् प्राधिकरण तैयारी अवस्था में रखने का भी निर्देशन दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com