स्वच्छ बिहार के लिए सरकार ने नियुक्त किया स्वच्छता दूत
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। बिहार में हर बार्ड स्वच्छ हो इसके लिए नीतीश सरकार ने प्रत्येक बार्ड में स्वच्छता दूत नियुक्त किया है।उनको ढुलाई रिक्शा ,जूता,ग्लोब्स, चश्मा तथा ड्रेस उपलब्ध कराया है जो बार्ड के प्रत्येक घर घर घर जाकर कचरा उठा कर फील्ड साइट में जमा करते हैं। लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत जारी स्वच्छता अभियान में गीला कचरा के लिए ई रिक्शा दिया गया है। मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के मलमल उत्तरी पंचायत के बार्ड सात के स्वच्छता दूत दुलार चंद्र मुखिया ने पत्रकारों को बताया हैं कि अभी मात्र पंद्रह सौ रूपए सरकार दे रही है। भविष्यज्ञमें सरकार परिवार के भरण पोषण लायक सरकार मानदेय देगी इसलिए स्वच्छता दूत से जुड़ा हूं।


