Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोसी, वागमती और गण्डकी के कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना

 

काठमांडू, असोज २८ – देश के लुम्बिनी, सुदूरपश्चिम, कर्णाली और गण्डकी प्रदेश में पश्चिमी वायु का प्रभाव सामान्य और कोसी, मधेश और वागमती प्रदेश में आंशिक प्रभाव है । इसके अलावे स्थानीय वायु का भी आंशिक प्रभाव पड़ा है ।

कोसी, मधेश, वागमती और गण्डकी प्रदेश के साथ ही अन्य देश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे । बाकी भू–भाग में आंशिक बादल के साथ ही मौसम मुख्यतया साफ रहने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है ।
विभाग के अनुसार आज दिन में कोसी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से लेकर साधारणतया बादल छाए रहेंगे । बाकी भू–भाग में आंशिक बादल से लेकर मौसम मुख्यतया साफ रहेगी ।
कोसी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है ।
विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात कोसी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । बाकी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा मौसम मुख्यतया साफ रहेंगे । कोसी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com