Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोने चाँदी की कीमतों में फिर उछाल

 

काठमांडू, असोज २९ – मंगलवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है । गत सप्ताह बुधवार की तुलना में दशमी के बाद पहले ही कारोबार में सोना प्रतितोला एक हजार चार सौ रूपये बढ गया है ।
नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ के अनुसार आज (मंगलवार) को सोना का प्रतितोला एक लाख ६० हजार पाँच सौ रूपये में कारोबार हो रहा है । गत सप्ताह बुधवार को सोना प्रतितोला एक लाख ५९ हजार एक सौ रूपये में कारोबार किया गया था ।
इसी तरह बुधवार को चाँदी की मूल्य में भी तेजी आई । गत सप्ताह बुधवार प्रतितोला १९ सौ रूपये में कारोबार हुई चाँदी मंगलवार को १९ सौ २५ रूपये में कारोबार हो रही है । आज अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में सोना प्रतिऔंस २६ सौ ४२ अमेरिकी डॉलर में कारोबार हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *