Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शेयर बाजार २७४५ अंक पर, बढ़ा कारोबार

 

काठमांडू, कार्तिक १ – सप्ताह के अन्तिम कारोबार दिन शेयर बजार में सामान्य बढ़त दर्ज की गई है ।
पिछले दिनों की तुलना में नेप्से परिसूचक २.४७ अंक बढ़कर २७४५ पर कायम रहा । दोपहर के कारोबार के दौरान २ ः १० बजे बाजार २७८० अंक तक पहुँच गया था । इसके बाद जब बाजार नीचे चला गया तो वृद्धि कम होने लगी । बाजार घटने से कारोबार रकम बढ़गया है । पिछले दिन ५ अरब ६६ करोड़ कारोबार हुआ । आज दिन में ७ अरब १९ करोड़ का कारोबार हुआ । ८९ कम्पनी की कीमत में बढ़ोतरी हुई । १४२ की कीमतें घटी और १३ की स्थिर रही ।
व्यापार समूह में सबसे ज्यादा २.१० प्रतिशत की गिरावट आई । बैंकिंग ०.४०, फाइनेंस ०.५१, लगानी ०.७१, उत्पादन ०.२१, अन्य ०.३६ प्रतिशत की वृद्धि हुई । जीवन बीमा स्थिर रहा । माइक्रोफाइनेंस ०.१९, जीवन बीमा ०.२४, हाइड्रोपावर ०.१२, होटल तथा पर्यटन १.४८ और विकास बैंक समूह ०.६४ प्रतिशत की कमी आई ।
गुडविल फाइनेंस के मूल्य में सबसे ज्यादा ७.६ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है । समाज लघुवित्त के ५.१२, रावा इनर्जी की कीमत में ५.१२ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है । कारोबार रकम के आधार में कुमारी बैंक, एचआईडीसीएल प्रमोटर, हिमालयन रिइन्स्योरेन्स, ङादी ग्रुप पावर और गुडविल फाइनेंस क्रमशः आगे ही रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *