Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने को और ७ दिन हिरासत में रखकर अनुसन्धान करने की अदालत ने दी इजाजत

 

काठमांडू, कार्तिक ८ – सहकारी धोखाधड़ी और संगठित अपराध में गिरफ्तार हुए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने को और ७ दिन हिरासत में रखकर अनुसन्धान करने की अदालत ने अनुमति दे दी है । जिला अदालत कास्की ने गुरुवार को समय सीमा अवधि सात दिन बढ़ा दिया है ।
न्यायाधीश चन्द्रकान्त पौडेल के इजलास ने लामिछाने को और सात दिन हिरासत में रखकर अनुसन्धान करने की अनुमति देने की जानकारी जिला अदालत कास्की के सूचना अधिकारी सुरज अधिकारी ने दी है । इससे पहले अदालत से ६ दिन का समय लेकर लामिछाने पर अनुसन्धान किया था । गत शुक्रवार केन्द्रीय कार्यालय से लामिछाने गिरफ्तार हुए थे । लामिछाने को उसी रात पोखरा लाया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com