Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिशेल ओबामा ने कमला हैरिस के लिए किया चुनाव प्रचार

 

काठमांडू, कार्तिक ११ – अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने पहली बार कमला हैरिस के लिए चुनाव प्रचार किया है ।

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के अभियान में अपनी पहली मौजूदगी दर्ज कराते हुए मिशेल ओबामा ने अमेरिका के लोगों से अपील करते हुए देश की रक्षा के लिए वोट डालने को कहा । मिशेल ओबामा ने कहा कि आप डोनाल्ड ट्रंप के खतरों से देश की रक्षा के लिए अपना वोट डालें । साथ ही ओबामा ने यह भी माना कि अमेरिकी चुनाव में हैरिस और ट्रंप के बीच करीबी मुकाबला है ।
मिशिगन में ही एक दूसरे कार्यक्रम में, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे राज्य के ऑटोमोटिव सेक्टर में नई जान फूंकेंगे । इसके साथ ही ट्रंप ने मिशिगन में अरब–अमेरिकी समुदाय से मुलाकात की ।
अपनी मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा, “अरब–अमेरिकी समुदाय चुनाव को बदल सकते हैं ।” सर्वेक्षणों में भी यह बात निकल कर सामने आई है कि मिशिगन में ट्रंप और हैरिस के बीच बहुत ही कड़ा मुकाबला है ।
हालांकि मिशिगन में हैरिस, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप से आगे चल रही हैं । हालांकि यह अंतर काफी कम है । मिशिगन में १५ इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं और यह राज्य किसी भी उम्मीदवार को निर्णायक बढ़त दिला सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com