Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमिशा कार्की को आज नगद सहित सम्मान किया गया

 

काठमांडू, कार्तिक १६ – एसएस फाउन्डेशन ने नेपाली महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की मिडफिल्डर अमिशा कार्की को आज नगद सहित सम्मान किया है । महिला साफ चैंम्पियनशिप के फाइनल में गोल करने के लिए कार्की को आज आयोजित एक कार्यक्रम में एसएस फाउन्डेशन के संरक्षक सोभित उप्रेती तथा अध्यक्ष मदनदास श्रेष्ठ ने सम्मान किया है ।
सम्मान स्वरुप कार्की ने एक लाख प्राप्त किया है । अमिशा ने बताया कि इस सम्मान से मुझे बहुत हौसला मिला है । संस्था द्वारा दिए गए सम्मानपत्र में उल्ेख किया गया है कि अमिशा के प्रदर्शन से नेपाली युवाओं को प्रेरणा मिले ।
अमिशा कात्तिक १४ गते को बंगलादेश विरुद्ध फाइनल खेल में नेपाल के लिए गोल किया था । यद्यपि उक्त खेल में बंगलादेश से नेपाल २–१ गोल अन्तर से पराजित हुआ । उन्होंने भारत विरुद्ध के सेमिफाइनल खेल में पेनाल्टी शुट आउट में भी गोल किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed