Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धर्म परायण व समाजसेवी किरण मिश्रा को दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

 

माला मिश्रा /वरुण मिश्रा । दादा साहेब फाल्के अकादमी अवार्ड से सम्मानित फिल्म निर्देशक चंद मिश्रा की पत्नी व समाजसेवी तथा धर्म प्रचारक स्व. किरण देवी श्रद्धांजलि सभा में दिग्गजों का जमावड़ा लगा। मुंबई में निधन के उपरांत चांद मिश्रा स्वजन के साथ पैतृक गांव सीमावर्ती अररिया प्रखंड के तेगछिया गांव पहुंचकर वैदिक पद्धति के अनुरूप श्राद्ध कर्म व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने किया। मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने स्व किरण मिश्रा के जीवनी चर्चाएं करते हुए सामूहिक रूप से मौन धारण कर आत्म शांति हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना किया। संबोधन में लोगों ने बताया कि चांद मिश्रा के फिल्म जगत में चांद तक पहुंचाने की सफर को तय करने में स्वर्गीय किरण मिश्रा का ही सराहनीय योगदान रहा। मौके पर केएन डिग्री कॉलेज के संस्थापक सह प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण झा, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संयोजक पंडित अजय कुमार झा, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, समग्र मिथिला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिष कुमार झा, सचिव अमित अमन, व्यवसायी सह समाजसेवी धीरज नयन, ब्रह्माकुमारी अररिया के जिला संचालिका बीके उर्मिला दीदी, सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी संजय गुप्ता, समाजसेवी बरुण मिश्रा, गायक आशुतोष झा, प्रयाग झा, पंकज कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, आमोद ठाकुर, बीके किरण बहन, बीके दिनेश भायजी सहित स्वर्गीय किरण मिश्रा के स्वजन व कुटुंबुजन मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *