Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले ने कीर्तिपुर के मेयर पद में मानन्धर को ही किया उम्मीदवार घोषित

 

काठमांडू, कार्तिक २२ – नेकपा एमाले ने कीर्तिपुर नगरपालिका के मेयर पद में डा. सुरेन्द्र मानन्धर को ही उम्मीदवार घोषित किया है । इससे पहले एमाले के कीर्तिपुर नगर समिति ने डा. मानन्धर के नाम का सिफारिस किया था । मानन्धर एमाले केन्द्रीय कमिटी सदस्य तथा प्रतिनिधिसभा निर्वाचन क्षेत्र १० को अध्यक्ष भी हैं । आज हुए घोषणा सभा में मेयर के उम्मीदवार मानन्धर ने कहा कि वो कीर्तिपुर की जनता की इच्छानुसार काम करेंगे । घोषणासभा में एमाले स्थायी समिति सदस्य राजन भट्टराई तथा बागमती प्रदेश प्रमुख आनंद पोखरेल ने इस बात पर जोर दिया कि जन प्रतिनिधियों को लोगों के बीच जाना चाहिए और अपना काम करना चाहिए ।
कांग्रेस से कीर्तिपुर नगरपालिका में निर्वाचित मेयर राजकुमार नकर्मी के निधन होने के बाद उक्त रिक्त पद में उपनिर्वाचन होने वाला है । नेकपा माओवादी केन्द्र ने कीर्तिपुर नगरपालिका के मेयर पद में प्रा.डा. शिवशरण महर्जन को उम्मीदवार बनाया है । स्थानीय तह का उपनिर्वाचन आगामी मंसिर १६ गते को होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *