Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपडेट : दार्चुला जीप दुर्घटना, मृतकाें की संख्या सात हुइ

 

दार्चुला15 नवम्बर

दार्चुला में एक जीप दुर्घटना में सात लोगों की  मौत हो गईहै । मलिकार्जुन जात्रा से गोकुलेश्वर जा रही जीप क्रमांक म1जाे 338 आज सुबह 4 बजे शैल्यशिखर नगर पालिका-5 में सिराड नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दार्चुला के मुख्य जिला अधिकारी यज्ञराज जोशी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर 7 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि जो लोग यात्रा देखकर लौट रहे थे, वे दुर्घटना का शिकार हो गये. उन्होंने सभी घायलों की हालत गंभीर होने की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घायलों को गोकुलेश्वर अस्पताल भेजा गया है.
हादसे का कारण और जीप में कितने लोग सवार थे, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना के बारे में अभी अधिक जानकारी आनी बाकी है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *